सीट मैप, फीस का हिसाब, एक क्लिक में WhatsApp रिमाइंडर, रसीद, QR से हाज़िरी, खर्चा और कमाई की रिपोर्ट — सब आसान हिंदी में।
ज़्यादातर लाइब्रेरी मालिक रोज़ 1–2 घंटे सिर्फ़ हिसाब और फ़ोन करने में लगाते हैं।
सोच-समझकर बनाया — ताकि आपको कोई और रजिस्टर या ऐप न रखना पड़े।
हर शिफ्ट की सीट रंग से — खाली, भरी, फीस बाकी। शिफ्ट टकराने पर डबल बुकिंग नहीं।
महीने, आंशिक भुगतान, छूट, एडमिशन फीस, एडवांस — सब का सही हिसाब अपने आप।
फीस खत्म होने से पहले एक क्लिक में मैसेज। आपके अपने WhatsApp से — कोई चार्ज नहीं।
आपके नाम-लोगो वाली रसीद — प्रिंट करें या लिंक WhatsApp पर भेजें।
दरवाज़े पर QR — स्टूडेंट आते-जाते स्कैन करें। कौन कितने दिन आया, सब रिकॉर्ड।
लिंक/QR शेयर करें — फॉर्म भरते ही पूछताछ में आए, एक क्लिक में एडमिशन।
किराया, बिजली, सैलरी लिखें — 12 महीने की कमाई, खर्चा, बचत का चार्ट।
काउंटर स्टाफ को अलग लॉगिन, सीमित अधिकार। हर एंट्री किसने की — लॉग में।
स्टूडेंट अपनी फीस, रसीद, हाज़िरी, नोटिस खुद देखें और UPI से फीस भरें।
सुविधाएँ, फीस, लाइव खाली सीट, फोटो, WhatsApp बटन — Google पर दिखने लायक।
फोटो वाला स्टूडेंट ID कार्ड और QR पोस्टर — एक क्लिक में प्रिंट।
सारा डेटा कभी भी Excel में डाउनलोड करें। आपका डेटा, आपका।
किसकी फीस बाकी है, किसकी 3 दिन में खत्म होगी, आज कितनी कमाई हुई, कितनी सीट खाली — एक नज़र में।

सीट पर टैप करते ही स्टूडेंट की पूरी जानकारी। खाली सीट पर टैप करके सीधे एडमिशन।

नाम, मोबाइल और सीटें डालिए — खाता तुरंत चालू। चाहें तो WhatsApp करें, हम बना देंगे।
रजिस्टर की फोटो भेजिए — मौजूदा स्टूडेंट, सीट और फीस की तारीख हम खुद चढ़ा देंगे।
फ़ोन पर दिखा देंगे — एडमिशन, फीस, रिमाइंडर। उसी दिन से इस्तेमाल शुरू।
हर स्टूडेंट को मोबाइल नंबर + 4 अंक का पिन मिलता है।
हर प्लान में सारे फीचर। सेटअप और पुराना डेटा चढ़ाना फ्री। कोई छुपा चार्ज नहीं।
📋 सारे प्लान विस्तार से देखें — अपनी सीट डालकर खर्चा जानें
🎁 30 दिन फ्री — कोई पेमेंट नहीं, कोई कार्ड नहीं। ट्रायल के बाद प्लान लेने पर ही आगे चलेगा — आपका डेटा कभी डिलीट नहीं होता।
30 दिन बाद आगे चलाने के लिए प्लान लेना ज़रूरी है। प्लान न लें तो भी आपका डेटा डिलीट नहीं होता — बस नई एंट्री बंद हो जाती है, आप सब देख और Excel में डाउनलोड कर सकते हैं। प्लान लेते ही सब वैसे ही चालू।
नहीं। ये मोबाइल के ब्राउज़र में चलता है — कोई ऐप इंस्टॉल नहीं करना। चाहें तो होम स्क्रीन पर ऐप जैसा आइकन लगा सकते हैं। कंप्यूटर पर भी चलता है।
नहीं। रिमाइंडर और रसीद आपके अपने WhatsApp से जाते हैं — मैसेज तैयार मिलता है, आप बस "Send" दबाते हैं।
हाँ। डेटा Cloudflare के सुरक्षित क्लाउड पर रहता है, पासवर्ड एन्क्रिप्टेड हैं, और हर लाइब्रेरी का डेटा पूरी तरह अलग है। आप कभी भी सारा डेटा Excel में डाउनलोड कर सकते हैं।
कोई दिक्कत नहीं — डेटा फ़ोन में नहीं, क्लाउड पर है। नए फ़ोन में लॉगिन करते ही सब वापस।
"स्टूडेंट → Excel से जोड़ें" से एक फाइल में सब एक साथ जुड़ जाते हैं (नमूना फाइल वहीं मिलती है)। या रजिस्टर की फोटो/Excel हमें भेज दीजिए — हमारी टीम सब चढ़ा देगी।
स्टाफ को सीमित अधिकार दें (जैसे रसीद रद्द न कर सके)। हर एंट्री गतिविधि लॉग में स्टाफ के नाम से दर्ज होती है।
कुछ भी नहीं मिटेगा — छात्र, फीस, रसीदें, सीटें सब वैसे ही रहेंगी। लेकिन छोटा प्लान तभी ले पाएँगे जब चालू सीटें 60 या कम हों; 500 सीटों के साथ सॉफ्टवेयर साफ़ बता देगा कि बड़ा प्लान चाहिए। दो रास्ते हैं: (1) बड़ा प्लान (₹499, अनलिमिटेड) लें, या (2) "सेटिंग → सीटें" में फालतू सीटें बंद करें — सिर्फ़ वही सीट बंद होती है जिस पर कोई छात्र नहीं बैठा। चालू सीटें 60 हो जाएँ तो ₹199 वाला प्लान ले सकते हैं।
नहीं — 30 दिन में आप जितनी चाहें सीटें बनाकर चलाकर देख सकते हैं। प्लान लेते समय आपकी चालू सीटों के हिसाब से प्लान चुनना होता है (60 तक ₹199, 150 तक ₹299, उससे ज़्यादा ₹499)।
प्लान की सीमा तक "सेटिंग → सीटें" से जब चाहें सीटें जोड़ें। सीमा पूरी होने पर सॉफ्टवेयर बता देगा — तब बड़ा प्लान लें, सारा डेटा वैसे ही रहता है।
चलाने के लिए इंटरनेट चाहिए, पर बहुत कम डेटा लगता है — धीमे नेटवर्क पर भी चलता है। डेटा क्लाउड पर सुरक्षित रहता है, इसलिए नेट जाने पर कुछ खोता नहीं।
मालिक के साथ 10 तक स्टाफ लॉगिन बना सकते हैं — हर किसी के अलग अधिकार, अलग फ़ोन से एक साथ।
अभी ये ब्राउज़र में चलता है — Chrome में खोलकर "होम स्क्रीन पर जोड़ें" दबाएँ, ऐप जैसा आइकन बन जाएगा। Play Store वाला ऐप जल्द आएगा।
छात्र की प्रोफ़ाइल में "पोर्टल पिन भेजें" दबाएँ — नया पिन WhatsApp पर चला जाएगा, पुराना बंद हो जाएगा।
"QR पोस्टर" में "नया हाज़िरी QR बनाएँ" दबाते ही पुराना QR बंद हो जाता है — शक हो तो नया QR लगा दें। हाथ से हाज़िरी लगाने का विकल्प भी है।
छात्र अपनी फीस, रसीद और हाज़िरी देख सकते हैं। आपका पैनल सिर्फ़ देखने लायक रहता है, जब तक प्लान न लें।
पैनल में "प्लान लें → अभी पे करें" से UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग (Cashfree) से पेमेंट करें — प्लान तुरंत चालू। हर पेमेंट पैनल के "प्लान" में "पिछले पेमेंट" में दिखता है।
30 दिन फ्री चलाकर देखने के बाद ही पेमेंट होता है, इसलिए दिया गया पैसा आम तौर पर वापस नहीं होता। हमारी तरफ़ से सेवा लगातार बंद रहे तो बचे दिनों का हिसाब किया जाएगा। पूरे नियम
पहले डेमो देखिए, फिर WhatsApp करें — 30 दिन फ्री खाता उसी दिन चालू।